वन विभाग द्वारा 01 जुलाई से 07 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे वन महोत्सव सप्ताह का शुभारम्भ माती स्थित ईको पार्क में उत्साह एवं जनसहभागिता के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारम्भ किया।