जनकल्याण शिविर में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने सुनीं आमजन की समस्याएं
उद्यम संवाद में दो युवाओं को स्वरोजगार के लिए मिले 2.50-2.50 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम सिनावल में आयोजित जनकल्याण शिविर में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने 50 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उद्यम संवाद में युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन
शिविर में आयोजित उद्यम संवाद के दौरान दो युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 2.50-2.50 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। सुश्री वैष्णवी शर्मा को किराना दुकान तथा श्री नितिन शक्य को आर्टिफिशियल ज्वेलरी शॉप प्रारंभ करने के लिए ऋण स्वीकृत किया गया। दोनों हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अन्य युवाओं से भी शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की।
सोनागिर पीएचसी का निरीक्षण कर मरीजों से किया संवाद
क्षेत्र भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री वानखड़े ने सोनागिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही ओपीडी, प्रसव संख्या, प्रसवोत्तर देखभाल (पीएनसी) एवं एनीमिया की स्थिति सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #जन_विश्वास_अभियान #JanVishwasAbhiyan
Datia, Madhya Pradesh | Nov 27, 2026