तरबगंज: तरबगंज-बेलसर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, एक युवक घायल
बेलसर तरबगंज मार्ग पर देवरदा के पास हुए सड़क हादसे में एक तरफ जहां बाइक सवार 62 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई वहीं चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। खड़ोरा राम शंकर पुरवा निवासी छोटे अपने 32 वर्षीय नाती धर्मेंद्र के साथ सोमवार शाम रामपुर टेंगरहा की रिश्तेदारी में गये थे। देर रात करीब साढ़े नौ बजे वापस घर जाते समय देवरदा के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।