पाटी: ग्राम गंधावल में कंटूर ट्रेंच से जल संरक्षण की पहल, 380 ट्रेंच का निर्माण
Pati, Barwani | Jun 2, 2026 जल संरक्षण के महत्व को समझते हुए जिला प्रशासन ने मानसून के आने के पहले ही जल संरक्षण के कार्यों पर जोर देना शुरू कर दिया। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंधावल की पहाड़ी पर जनसहयोग से 380 कंटूर ट्रेंच का निर्माण किया गया है। सचिव दीपेश पांडे ने मंगलवार शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कंटूर ट्रेंच की सहायता से वह जल जमीन में समाहित होगा। जल संरक्षण होगा।