दुधि: रेनुकूट निवासी रवि सिंह वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व, दुनिया भर के खिलाड़ी भाग लेंगे
सोनभद्र के रेणुकूट निवासी रवि सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वह 8वीं विश्व क्वान की डो चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतिष्ठित अवसर को प्राप्त करने वाले वह उत्तर प्रदेश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।