भवनाथपुर: भवनाथपुर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं ने लिया नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प
झारखंड सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत मंगलवार को भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान जेएसएलपीएस (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) से जुड