ओबरा प्रखंड के पड़रिया गांव स्थित विश्व दुलारी सदन परीसर में सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकुमार बौद्ध ने की जिसका संचालन सुदर्शन बौद्ध ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी संजय कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे