विदिशा शहर की जीवनदायनी कहीं जाने वाली बेतवा नदी पानी कम होने के कारण काफी प्रदूषित हो गई है साथ ही नदी के विभिन्न घाट भी गंदगी से फटे हुए हैं नगरपालिका के सीएमओ दुर्गेश ठाकुर ने सोमवार शाम 5 बजे बताया कि नदी और घाटों की साफ सफाई के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। 7 दिन के भीतर वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएगा। टीम बनाकर नदी और घाटों की साफ सफाई की जाएगी।