मऊ: डुमरांव गांव में सोमवार की रात लगभग 3 बजे स्कॉर्पियो से आये चोरों ने भैंस को किया चोरी
थाना सराय लखंसी के डुमरांव गांव में सोमवार की रात लगभग 3 बजे स्कॉर्पियो से आए चोरों ने दरवाजे से भैंस को स्कॉर्पियो में डालकर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित अविनाश पांडे ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि स्कॉर्पियो से आये चोरों ने हमारे भैंस को चोरी करके ले गए हैं। जिस पर हमने थाना सरायलखंसी में तहरीर दिया है।