हरदा: जिले के ग्राम सोडलपुर के बायोमास प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान; घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू।
Harda, Harda | Jun 11, 2026 हरदा जिले के सोडलपुर गांव में गुरुवार को स्थित एक बायोमास प्लांट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर प्लांट की तीन मशीनें, कोयला निर्माण के लिए रखा कच्चा माल और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।