सहरसा जिले के कहरा प्रखंड के नरियार इलाके में गन्ने की खेती और गुड़ उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जाता है जिस वजह से इस इलाके को लोग गुड़ फैक्ट्री के नाम से भी जानते है यहां के किसान पूरे साल इस सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं यहां तैयार होने वाला गुड़ उच्च गुणवत्ता का होता है गुड़ की मांग इतनी अधिक है कि पड़ोसी देश नेपाल से भी व्यापारी आते हैं