सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियरी इलाके में मंगलवार देर रात एक फ्लाई ऐश लोड बल्कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर की दीवार पर पलट गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि घर की दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।यह बल्कर एनटीपीसी के फ्लाई ऐश डैम से राखड़ (फ्लाई ऐश) का परिवहन कर रहा था। घटना बलियरी इलाके में हुई, जहां सड़क बेहद संकरी है