राजगढ़: अरुणाचल में ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जगवीर रेपसवाल का अंतिम संस्कार 01 अगस्त को सुबह 9 बजे होगा
Rajgarh, Churu | Jul 31, 2026 चूरू जिले के राजगढ़ के गांव लंबोर खेड़ी के वीर सपूत जगवीर रेपसवाल अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में शहीद हो गए।देश सेवा के दौरान उनके वीरगति को प्राप्त होने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर 31 जुलाई को शाम 6 बजे हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचेगा तथा 01अगस्त को सुबह 9 बजे पैतृक गांव लंबोर खेड़ी में पहुंचेगा।