ग्वालियर गिर्द: कलेक्ट्रेट में आग, ई-गवर्नेंस शाखा के कई दस्तावेज़ जले, ट्रांसफार्मर से भड़की थी आग
कलेक्ट्रेट परिसर में आग लगने से मंगलवार देर शाम 8 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रांसफार्मर में लगी आग से ऑफिस में शॉर्ट सर्किट हो गया और आग कलेक्ट्रट के कमरों तक पहुंच गई। यहां ई गवर्नेंस शाखा में रखे कुछ दस्तावेज आग के कारण जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर रुचिका चौहान वहां पहुंची और किए जा रहे राहत कार्यों का जायजा लिया।