सदर: 1.75 लाख रत्नों के मुकुट से सजे महाप्रभु: प्रयागराज में 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकलेगी
Sadar, Allahabad | Jun 27, 2026
प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज एक बार फिर अनूठे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का गवाह बनने जा रही है। श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा महोत्सव समिति (बड़ा रथ) प्रयागराज चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 16 जुलाई, गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा पूरी भव्यता के साथ निकाली जाएगी।