चायल: बड़े मंगलवार पर आदित्य अस्पताल के संचालक मयंक ने राहगीरों को वितरित किया प्रसाद, शुद्ध पेयजल की भी रही व्यवस्था
कौशांबी। बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर तिल्हापुर मोड़ स्थित आदित्य अस्पताल के संचालक डॉ. मयंक केसरवानी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों को दम आलू और कचौरी का प्रसाद वितरित किया गया।देर शाम तक चलेगा कार्यक्रम!