जयसिंहनगर: नगर के वार्ड क्रमांक 4 से किशोरी लापता, पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 4 से किशोरी के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया है कि लापता किशोरी के परिजन ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उनकी 16 वर्षीय किशोरी घर से बिन बताये कहीं चले गई है। जिसकी पता तलाश आस पड़ोस सहित रिश्तेदारों में की गई लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल रहा है।