मंदसौर: पहली बारिश में बसंत विहार की सड़कें बदहाल, रहवासियों ने किया प्रदर्शन, रोड जाम की चेतावनी
मंदसौर के वार्ड 26 स्थित बसंत विहार कॉलोनी में अमृत-2 सीवरेज योजना के अधूरे कार्य के कारण पहली बारिश में सड़कें कीचड़ से भर गईं, रहवासियों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ,लोगों ने जल्द सड़क सुधार नहीं होने पर रोड जाम आंदोलन की चेतावनी दी,