सवायजपुर: सवायजपुर क्षेत्र में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह का गाड़ी हादसे का शिकार, एयरबैग खुलने से बची जान
गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम सवायजपुर क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, बदायूं के दातागंज से बीजेपी विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू की फॉरच्यूनर गाड़ी किलोमीटर संख्या 289.3 पर सड़क में रखे बैरिकेड से टकरा गई। बताया जा रहा है कि विधायक लखनऊ से दातागंज जा रहे थे, तभी बीच रोड पर रखे बैरिकेड से उनकी गाड़ी अचानक टकरा गई।