बरेली: भोजीपुरा थाना पुलिस ने 23 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
भोजीपुरा थाना पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने काफी भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ,और मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है। पकड़े गए अभियुक्त पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।