सोनुआ प्रखंड में शनिवार को लगभग 10 बजे चांदनी चौक में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद का त्योहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया. इस अवसर पर समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की और एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.