गौछी डीह में केंद्र सरकार की कृषि नीतियों के खिलाफ किसानों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार राज्य किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष जगत नारायण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किसान गोष्ठी के दौरान जिला सचिव मुकुंद प्रसाद यादव ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को आम हड़ताल का आयोजन किया जाएगा।