लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन आज छठव्रतियों ने गावां प्रखंड के गावां, माल्डा, पिहरा समेत विभिन्न नदियों और तालाबों पर बने छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। छठव्रती दोपहर से ही राजधानी के घाटों पर पहुंचने लगे थे।