कथौनी गांव में सोमवार को दिन के करीब 11 बजे से श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ, देवी कथा, श्रीराम कथा एवं शिव कथा का भव्य आयोजन शुरू हो गया. इस धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला.कथा के शुभारंभ पर आयोजित भव्य कलश यात्रा में लगभग एक हजार युवतियों एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया. गाजे-बाजे के शोभायात्रा निकाली गई.