खाटू श्याम जी मंदिर, जीवनी मंडी क्षेत्र में परिवार से बिछड़ी 12 वर्षीय नाबालिग बालिका को थाना छत्ता पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल तलाश कर लिया। पुलिस ने परिजनों से संपर्क स्थापित कर बालिका को उसके भाई के सुपुर्द किया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत जताते हुए आगरा पुलिस की संवेदनशीलता व तत्परता की सराहना की।