बीसलपुर: मजदूरी कर वापस जा रहे बाइक सवार की बाइक बड़े गांव के पास फिसली, खेत में लगे आरी वाले तारों में गिरकर हुआ गंभीर घायल
ग्राम माधवपुर से कार्य निपटाकर घुधौंरा निवासी किशन लाल अपने गांव वापस जा रहा था। जैसे ही वह दियोरिया क्षेत्र में स्थित ग्राम बड़े गांव के पास पहुंचा वैसे ही बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे वह रोड के किनारे खेत में लगे आरी वाले तारों में उलझ कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से ज़िला अस्पताल रेफर किया गया है।