भोरे: लाला छापर गांव में साइड लेने के मामूली विवाद में एक युवक ने मचाया तांडव, बोलोरो गाड़ी का शीशा व हेडलाइट किया क्षतिग्रस्त
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत लाला छापर गांव में साइड लेने के मामूली विवाद को लेकर एक युवक ने सरेराह तांडव मचा दिया। युवक ने बोलेरो गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे मिले जानकारी के अनुसार बारात जाने के दौरान यह घटना हुई। बारात देवरिया जिले के छपिया गांव से भोरे थाना क्षेत्र के वृत्ति टोला जा रही थी।