गुना नगर: खजूरी: 40 वर्षीय व्यक्ति की अस्पताल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
गुना के आरोन थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी 40 वर्षीय करण अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि भोपाल रेफर किए जाने के बावजूद समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से इलाज में देरी हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क दुर्घटना मान रही है, जबकि परिवार ने मामले को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।