भोरे: बगहवा मिश्र गांव में आंधी का कहर, 'खोप' की टोपी गिरने से दो लोग हुए घायल
भोरे प्रखंड के बगहवा मिश्र में बुधवार शाम आई तेज आंधी और तूफान ने जमकर तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा के दौरान बगहवा मिश्र गांव में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो लोग जख्मी हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाएं चलने लगीं।