सोहागपुर: शोभापुर के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, एक की मौत, दो घायल
सोहागपुर में नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर शोभापुर के पास अजनेरी झिरमटा मोड़ पर शुक्रवार देर रात एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।तीनों युवक भतीजी की शादी की लगून देने पिपरिया जा रहे थे। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार