रविवार को शाम 4 बजे थांदला पुलिस ने ऑटोडील पर हुई चोरी का खुलासा किया है। जानकारी अनुसार थांदला में श्री श्याम ऑटोडील पर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने पवन पिता बसंतीलाल राठौर की दुकान का ताला तोड़कर 16 फोरव्हीलर की बैटरियाँ, एक टेबल पंखा, एक साउंड सिस्टम सहित अन्य सामान चोरी कर लिया था।