कटिहार: बाघमारा में 25 अप्रैल से लापता युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
रविवार की दोपहर 1:30 बजे एक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। जो पिछले दो दिनों से लापता था। मृतक फैयाज आलम के पिता ने बताया कि 25 अप्रैल को उनके पुत्र घर से निकाला और वापस नहीं लौटा। काफी खोज भी की गई। लेकिन उसका पता नहीं चला। 2 दिन बाद पुलिस के द्वारा उन्हें इसकी जानकारी मिली।