बेंगाबाद: डीसी रामनिवास यादव ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में 101 रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने का निर्देश
उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में गुरुवार को 1 बजे जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। बैठक में जिले में संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति, मानव संसाधन की उपलब्धता एवं रिक्त पदों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।