सैदपुर क्षेत्र के मुड़ियार स्थित एनपीआरसी पर शनिवार की सुबह से शाम 4 बजे तक न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुड़ियार और नारायणपुर प्रावि के प्रधानाध्यापक क्रमशः जितेंद्र सिंह व छविनाथ यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।