मेरठ: होली के दिन मेरठ मेट्रो नहीं चलेगी, नमो भारत: 4 मार्च को शाम 5 बजे तक रहेगा संचालन बंद, सामान्य दिनों में कोई बदलाव नहीं
Meerut, Meerut | Mar 2, 2026 मेरठ में होली के रंगोत्सव को देखते हुए 4 मार्च के दिन नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाओं के संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। NCRTC की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस दिन सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक दोनों सेवाएं पूरी तरह निलंबित रहेंगी। त्योहार के दौरान रंग खेलने और सार्वजनिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।