सिंहपुर चौकी अंतर्गत डांगीढाना गांव निवासी प्रेमवती बाई पति संजय गौंड़ उम्र 27 वर्ष ने अपने घर में अज्ञात कारणों के चलते जहरीली दवा का सेवन कर लिया था। वहीं, हालत खराब होने पर उसने पति को सूचना दी। परिजनों ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।