नरसिंहपुर: जल संरक्षण व संवर्धन के लिए किया गया पस्ताना की पिटुआ नदी पर बोरी बंधान
मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पस्ताना, मुंगवानी एवं डोंगरगांव के संयुक्त प्रयास से ग्राम पस्ताना की पिटुआ नदी पर जल संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रभावी पहल के रूप में बोरी बंधान किया गया। यह बोरी बंधान स्वावलम्बन के आधार पर जल संरक्षण व संवर्धन के लिए किया गया है। बोरी बंधान से नदी के बहते पानी को रोककर भूमिगत जलस्तर को बढ़ावा मिलेगा।