हुज़ूर: भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर वन्य जीव वाहनों का लोकार्पण किया
Huzur, Bhopal | Jul 29, 2025 अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीन वन्यजीव वाहन, तीन वन्य चिकित्सक वाहन और दो डॉग स्क्वायड वाहनों का लोकार्पण किया। उन्होंने वाहनों की सुविधाओं और विशेषताओं का अवलोकन किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित हुआ|