जमुई: जमुई बाजार हाई स्कूल के पास बाइक से गिरकर महिला घायल, पटना रेफर किया गया
Jamui, Jamui | Dec 5, 2024 जमुई बाजार हाई स्कूल के पास गुरुवार की दोपहर 2 बजे के करीब बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया घायल महिला की पहचान मरकट्टा गांव निवासी लालबहादुर शर्मा की पत्नी सरिता कुमारी के रूप में की गई है।