नागौर के जेएलएन अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को भी सुबह से लेकर दोपहर 3:00 तक ओपीडी में मरीजों की कतारे लगी रही। मौसमी बीमारियों के साथ-साथ चिकनगुनिया के लक्षण वाले मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे। पीएमओ ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि मरीजों की भीड़ तो बढ़ रही है,साथ ही इलाज भी जारी है।