नवादा: नवादा और रजौली के एसडीओ, जिला भू अर्जन पदाधिकारी एवं रजौली के डीसीएलआर के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित
Nawada, Nawada | May 24, 2025 शनिवार की देर शाम आठ बजे के करीब जिला अतिथि गृह में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने की। इस कार्यक्रम में नवादा सदर के एसडीओ अखिलेश कुमार, रजौली के एसडीओ आदित्य कुमार पीयूष, भू-अर्जन पदाधिकारी धीरज कुमार सिन्हा एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता रजौली प्रमोद कुमार को भावपूर्ण विदाई दी गई।