जसवंतनगर: जसवंतनगर कचौरा मार्ग पर दौड़ते डंपर वाहन में लगी अचानक आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
जसवंतनगर के कचौरा मार्ग के सड़क पर ग्राम सकौआ के पास एक डंपर वाहन के डीजल टैंक के पास अचानक आग लग गई। जसवंतनगर थानाध्यक्ष कमल भाटी और उपनिरीक्षक शुभम वर्मा ने यह नजारा देखकर वाहन चालक को रुकवाया। फुर्ती दिखाते हुए पुलिस कर्मियों ने डंपर में लगी आग क़ो बुझाई। समय पर कार्रवाई से डीजल टैंक में विस्फोट टल गया। कोई जनहानि नहीं हुई। बड़ा हादसा होते-होते बच गया।