आज शाम 7 बजे बाबा विश्वनाथ की हल्दी: रजत प्रतिमा पर हल्दी-तेल लगाकर मंगल गीत गाएंगी गवनहरियां
आज बाबा विश्वनाथ की हल्दी है। इस रस्म के लिए गवनहरियों की टोली जुटने लगी है। ये आज शाम 5 बजे तक काशी के गोदौलिया स्थित पूर्व मंहत के आवास पर पहुंच जाएंगी। यहां पर शाम को 7 बजे महादेव को हल्दी और तेल लगाकर वैवाहिक रस्मों की शुरुआत करेगी।