अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला मुख्यालय पर विरोधः पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हिंसा एवं बर्बरता पर जताई नाराजगी
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर हो रही हिंसा एवं बर्बरता के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वाराणसी महानगर का एक दल महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचा। यहां महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक पत्र जिला मुख्यालय पर एसडीएम सदर को सौंपते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।