ज्ञानपुर: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम हुआ घोषित, प्रभाकर तिवारी बने अध्यक्ष व दीपक पांडेय बने महासचिव
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रभाकर तिवारी ने जीत दर्ज की। उन्हें 668 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव को 141 मत मिले। महासचिव के पद पर दीपक कुमार पांडेय ने 594 मत प्राप्त कर अपने निकटतम आनंद शुक्ल को हराया। आनंद को 462 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पर आमने सामने की टक्कर थी।