ललितपुर: बिरधा में एक अनोखी शादी बनी चर्चा, संविधान को साक्षी मानकर लिए सात फेरे, समाज को नई दिशा देने का किया प्रयास
ललितपुर जिले के बिरधा में एक अनोखी शादी जिले में चर्चा का विषय बनी है, नव दंपति जोड़े सौरभ और नेहा ने भारतीय संविधान को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास किया गया ट्रस्ट द्वारा नव दंपति जोड़े को संविधान की किताब भेंट कर जीवन की शुभकामनाएं दी गई है, और कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रभक्ति के गीत और वंदे मातरम के साथ समापन हुआ है।