डेरापुर: परौख में भट्टे से उठता जहरीला धुआं, जिम्मेदार बेखबर—पराली पर जुर्माना, भट्टे पर कार्रवाई क्यों नहीं
डेरापुर तहसील के परौख गांव में स्थित एक ईंट भट्टा खुलेआम प्रदूषण फैलाता नजर आ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे भट्टे से लगातार काला और जहरीला धुआं निकलता रहा, जिससे आसपास के ग्रामीणों और किसानों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोई किसान पराली जलाता है तो उस पर तुरंत जुर्माना और कार्रवाई का प्राव