मैनपुरी: मैनपुरी एसपी के निर्देश पर पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 210 चालान कर 6,60,000 किया जुर्माना
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर लगातार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर के विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के विभिन्न चौराहों पर यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 210 वाहनों के चालान किए और ₹6,60000 की जुर्माने की कार्रवाई करने का काम किया है।