शाहबाद: शाहाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से युवती लापता, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती अचानक लापता हो गई । काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पीड़ित बहन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है। पीड़िता के अनुसार उसकी 18 वर्षीय बहन 22 सितंबर की सुबह दस बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। उसने परिजनों के साथ अपनी बहन को काफी तलाश किया परंतु उसका पता नहीं चल सका।