औरैया: भीखेपुर जुहीखा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बंबा में गिरे दो सगे भाई, रातभर पानी में पड़े रहने से हुई मौत: परिजन
भीखेपुर-जुहीखा मार्ग पर शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दोनों भाई बाइक समेत इकबालपुर बंबा में जा गिरे। रातभर पानी में पड़े रहने से उनकी हालत बिगड़ गई और सुबह अस्पताल ले जाने पर दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है। अयाना थाना क्षेत्र के भौतापुर गांव निवासी अभिषेक (23)